मोदी सरकार विपक्ष शासित राज्यों को राज्यपाल के माध्यम से नियंत्रित करने की कोशिश कर रही: कंग
06-Nov-2023 06:41 PM 8666
चंडीगढ़, 06 नवंबर (संवाददाता) पंजाब सरकार और राज्यपाल विवाद में उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकार के पक्ष में फैसला सुनाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सर्वोच्च अदालत का धन्यवाद किया और कहा कि इस फैसले से पंजाब के लोगों और लोकतंत्र की जीत हुई है। सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारत का संविधान लोगों द्वारा चुने हुये प्रतिनिधियों को राज्य पर शासन करने का अधिकार देता है, लेकिन दुर्भाग्यवश विपक्ष शासित राज्यों को मोदी सरकार अपने राज्यपाल के माध्यम से नियंत्रण करने की लगातार कोशिश कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^