मोदी से मोहन यादव ने की भेंट
05-Feb-2024 11:28 PM 7531
भोपाल/नई दिल्ली, 05 फरवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संसद भवन में सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया कि भेंट के बाद डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार के विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मुख्यमंत्री ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी सौजन्य भेंट की। डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री शाह को स्वामित्व योजना और सीएम किसान योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^