मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा को करेंगे संबोधित
17-Jan-2024 10:58 PM 8592
लखनऊ 17 जनवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को लाइव संवाद के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। ‘मोदी जी की गारन्टी’ को लेकर प्रदेश में चल रहे विकसित भारत संकल्प रथों तथा विभिन्न गांवों में एलईडी पर सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक लखनऊ में श्री मोदी के लाइव प्रसारण से लाभार्थियों के साथ जुडे़गें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^