झारखंड के इन जिलों में अगले दो दिन पूरी तरह सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश के आसार
16-Aug-2021 04:31 PM 6042
झारखंड में अगले दो दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। सावन के आखि‍री सोमवार को सुबह से ही राजधानी रांची के आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मानसून की उत्तर-दक्षिण टर्फ लाइन समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। इस वजह से रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, साहेबगंज और पाकुर के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही बिजली कड़कने और वज्रपात की भी आशंका है। झारखंड के अन्‍य जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्‍भावना है। उमस बढ़ेगी मौसम में इस बदलाव की वजह से राजधानी रांची में आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। लोगों को काफी उमस झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्‍य में 18 अगस्त तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इसके चलते भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और वज्रपात की भी आशंका है। सीजन में 35 प्रतिशत कम हुई है बारिश झारखंड के पांच जिलों में इस साल सीजन में औसत से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे वर्षा आधारित खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून की स्थिति सामान्य रही। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। सबसे ज्यादा 56.6 मिमी बारिश रांची में रिकार्ड की गई। जबकि जमशेदपुर में 43 मिमी बारिश हुई। heavy rain expected..///..monsoon-will-be-fully-active-in-these-districts-of-jharkhand-for-the-next-two-days-heavy-rain-expected-311879
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^