मोरक्को ने ब्राजील पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
26-Mar-2023 03:55 PM 2651
टैंजियर, 26 मार्च (संवाददाता) मोरक्को ने सुफियान बोफाल और अब्दलहामिद साबिरी के गोलों की मदद से दोस्ताना मैच में ब्राजील पर 2-1 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के खिलाफ मोरक्को की पहली जीत है। करीब 65000 फुटबॉल प्रेमियों से खचाखच भरे इब्ने बतूता स्टेडियम पर शनिवार को खेले गये मुकाबले में बोफाल ने 29वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके मोरक्को को बढ़त दिलाई। कैसीमिरो ने 67वें मिनट में ब्राजील के लिये गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^