मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में पेसा नियमावली लागू करने की कवायद तेज
13-Jun-2024 09:44 PM 7251
रांची, 13 जून (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में पेसा नियमावली लागू किए जाने की कवायद तेज हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन के समक्ष झारखंड मंत्रालय में आज पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा "पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप" विषय पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी गई। मुख्यमंत्री ने "पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप" की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य में शीघ्र पेसा कानून लागू की जा सके इस निमित्त कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^