मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे भरत सिंह के आवास पर
14-Sep-2023 06:41 PM 7872
कोटा,14 सितम्बर (संवाददाता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार सुबह कोटा जिले की सांगोद विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर से मुलाकात करने के लिए उनके गुमानपुरा स्थित आवास पर पहुंचे। श्री गहलोत गुरुवार सुबह सर्किट हाउस में कोटा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं एवं जिले, संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने के बाद सीधे श्री भरत सिंह के गुमानपुरा स्थित निजी आवास भीम निवास पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित धारीवाल आदि भी थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^