मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय संजय कुमार मिश्रा के बीच मुलाकात
05-Apr-2023 11:04 PM 4268
रांची, 05 अप्रैल (संवाददाता) झारखंड के रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय संजय कुमार मिश्रा के बीच मुलाकात हुई। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के आधारभूत संरचना तथा मानव बल की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया एवं ससमय सभी बिंदुओं का सर्वसम्मत समाधान करने के निमित्त प्रयास पर बल दिया गया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^