मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखण्डवासियों को दीपावली पर्व की अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं दी
24-Oct-2022 07:20 PM 5607
रांची, 24 अक्टूबर (संवाददाता) झारखंड में रोशनी का पर्व दीपावली का त्योहार आज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान अभी तक राज्य में किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखण्डवासियों को दीपावली, काली पूजा और सोहराय पोरोब की अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के शुभ अवसर पर आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।" दूसरी तरफ दीपों के पर्व दीपावली के लिये राजधानी रांची के बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। पर्व को लेकर हर वर्ग में उत्साह है और लोग जमकर खरीददारी करने में जुटे हुए हैं। पटाखा बाजारों में भी खरीददारी का दौर चल रहा है। इस बार लोग देशी पटाखों में भी ज्यादा आवाज वाले नहीं बल्कि ज्यादा रोशनी बिखेरने वाले पटाखे खरीद रहे हैं। रांची की इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रोशनी से जगमग हैं। यह सजावट छठ महापर्व तक रहेगी। ऐसी भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री रामचंद्रजी चौदह वर्ष का वनवास काटकर तथा रावण का वध कर अयोध्या वापस लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने राम के राज्यारोहण पर दीपमालाएं जलाकर महोत्सव मनाया था। उसी परंपरा को आज भी लोग मानते हैं और दीपावली पर दीये जलाकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम को याद करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^