मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ऑफ जीआरडीए की समीक्षा बैठक संपन्न
13-Apr-2023 10:13 PM 1435
रांची, 13 अप्रैल (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी के निदेशक पर्षद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जीआरडीए अंतर्गत एचईसी क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि पर विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवास निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। बैठक में जानकारी दी गई कि विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवासों में मास्टर प्लान के तहत सीवरेज ड्रेनेज, सड़क एवं पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें ताकि ससमय आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^