मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आज से मिल रहा पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश : गृह मंत्री
07-Aug-2023 03:10 PM 8244
भोपाल, 07 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों को आज से मिल रहे साप्ताहिक अवकाश के बीच गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरुप पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की शुरुआत हो गई है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इधर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की और उधर पुलिस मुख्यालय ने आदेश निकला और पुलिसकर्मी साप्ताहिक अवकाश पर चले गए। आज से उन्हें साप्ताहिक अवकाश मिलना शुरु हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^