मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां
27-Nov-2023 05:41 PM 4761
रांची, 27 नवंबर (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह संवेदनशील औऱ आम जन की सरकार है और इस सरकार में योजनाएँ एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने आज शहीद सोबरन मांझी के 66 वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड, नेमरा, गोला, रामगढ़ में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। योजनाएँ हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर उन्होंने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी। हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। आज सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है। हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^