मुख्यमंत्री ने अखरा में करम डाल की पारंपरिक विधि- विधान से पूजा- अर्चना की
25-Sep-2023 11:07 PM 2722
रांची, 25 सितंबर (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पर्व -त्योहारों से हमारी आस्था, परंपरा और सभ्यता- संस्कृति जुड़ी होती है और इससे जीवन मे प्रेम, खुशी, उमंग, उल्लास और उत्साह आता है इसलिए पर्व- त्योहारों के जश्न से कोई कैसे अलग रह सकता है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन भी आज रांची महिला कॉलेज (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित करमा पूजा महोत्सव में सम्मिलित होकर लोगों संग खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री ने यहां अखरा में करम डाल की पारंपरिक विधि- विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास और सुख ,शांति और समृद्धि की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^