मुख्यमंत्री ने जन संवाद पोर्टल को लेकर पांच विभागों की करी समीक्षा बैठक
30-Dec-2023 06:55 PM 1441
चंडीगढ़, 30 दिसंबर (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और सुझावों को लेकर पांच विभागों की शुक्रवार देर सायं समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जन संवाद के दौरान प्रदेशभर में हुए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये की जन संवाद पोर्टल पर आई सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुये उनका जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से सरकार की योजनाओं की समीक्षा एवं फीडबैक लेने का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। कार्यक्रम में आई एक-एक शिकायत की वे स्वयं समीक्षा करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^