मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
16-Aug-2023 06:50 PM 6214
शिमला, 16 अगस्त (संवाददाता) हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर बुधवार को यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल वक्ता और स्पष्टवादी नेता थे। सभी राजनीतिक दलों के नेता उनका आदर करते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^