मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति समाप्त हो चुकी है : सम्राट चौधरी
26-Nov-2023 10:23 PM 4421
भभुआ, 26 नवम्बर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में राजनीतिक बदलाव का दावा करते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति समाप्त हो चुकी है। श्री चौधरी ने रविवार को कैमूर जिले मे नगर परिषद भभुआ के मैदान में पार्टी जिला इकाई कैमूर द्वारा आयोजित एक आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके स्मृति का क्षरण हो चुका है। अब इनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है। ये कब कहां और क्या बोल जायेंगे, यह कहना कठिन है।विधान सभा मे जो बोले उसे लोगों ने देखा, पुनः जो बोले थे, उसी का विस्तार विधान परिषद मे भी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^