मुख्यमंत्री रविवार को 50 हेडमास्टरों को ट्रेनिंग के लिए करेंगे रवाना: हरजोत सिंह बैंस
29-Jul-2023 06:55 PM 5593
चंडीगढ़, 29 जुलाई (संवाददाता) मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान रविवार को राज्य के सरकारी स्कूलों के 50 हेडमास्टरों को ट्रेनिंग के लिए आई. आई. एम. अहमदाबाद रवाना करेंगे। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को बताया कि 50 हेडमास्टरों को विशेष ट्रेनिंग हासिल करने के लिए आई. आई. एम. अहमदाबाद भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आई. आई. एम. अहमदाबाद दुनिया भर में मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के लिए प्रसिद्ध है और पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के हैडमास्टरों को विशेष ट्रेनिंग दिलाने का फ़ैसला किया है। इन हैडमास्टरों को मोहाली से रवाना किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^