मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 76वीं ट्रेन रामेश्वरम-मदुरै के लिए रवाना
12-Sep-2023 09:43 PM 7504
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मंगलवार को 780 बुजुर्गों को लेकर 76वीं ट्रेन दिल्ली से रामेश्वरम और मदुरै के लिए रवाना हुई। इससे पहले यहाँ त्यागराज स्टेडियम में आयोजित भजन संध्या के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी बुजुर्गों से मुलाकात कर उनसे बात की। उन्होंने कहा देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। अभी तक किसी भी सरकार ने इस किस्म की कभी योजना नहीं बनाई थी कि बुजुर्गों को अपने जीवन में एक बार किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कराई जाए। देश में पहली बार दिल्ली में इस किस्म की योजना बनाई गई। यह यात्रा आठ दिन की होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^