मुख्यमंत्री ठाकुर दिल्ली एम्स में उपचाराधीन
19-Feb-2022 07:31 PM 1821
शिमला 19 फरवरी (AGENCY) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती हैं। यह जानकारी प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां दी। प्रवक्ता के अनुुसार मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोटर्स सामान्य हैं और वे संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं। गौरतलब है कि श्री ठाकुर की इन दिनों तबीयत खराब चल रही है। कल यानी शुक्रवार से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दूसरे दिन आज भी एम्स में टेस्ट हुए जिसमें उनकी तबीयत सामान्य आई। उन्हें गुरुवार रात से सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी और उसके बाद गत रोज दिल्ली रवाना होने से पहले शिमला स्थित आइजीएमसी में श्री ठाकुर के टेस्ट हुए थे। जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई थी। आइजीएमसी के चिकित्सकों की टीम ने श्री जयराम ठाकुर को एम्स में दिखाने की सलाह दी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^