मुलायम के विचारों को घर घर पहुंचाने का समाजवादियों ने लिया संकल्प
22-Nov-2022 06:14 PM 3916
इटावा, 22 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को यहां ‘धरती पुत्र’ दिवस के रूप में मनाई गई। सैफई महोत्सव पंडाल में आयोजित समारोह में समाजवादियों ने श्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के विचारों को गांव गांव घर घर तक पहुंचाने की कसम खायी। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा “ हमारे बहुत साथियों ने नेताजी के साथ रहकर जीवन संघर्ष देखा है। हम लोग जिस पांडाल के नीचे बैठे हैं, वह नेता जी की देन है। मुझे याद है जब सैफई महोत्सव का आयोजन हो रहा था। उस समय नेताजी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का फैसला लिया था। उस समय तेज बारिश होने के कारण पूरा पंडाल ढह गया था। उसके बाद नेताजी ने कहा था कि अगली बार कार्यक्रम होगा तब तक भव्य पंडाल का निर्माण कार्य होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^