मुम्बा ने बंगाल को हराया, छठे स्थान पर पहुंचे
12-Feb-2022 10:52 PM 5032
बेंगलुरु, 12 फरवरी (AGENCY) कप्तान फजल अतराचली (8 अंक) के नेतृत्व में अपने डिफेंस के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यू मुम्बा ने शनिवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 111वें मैच में मौजूदा चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स को 37-27 से हरा दिया। इस जीत के साथ मुम्बा अंक तालिका में दो स्थान की छलांग के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई है। मुम्बा को सीजन की सातवीं जीत दिलाने में उसके डिफेंस का अहम योगदान रहा, जिसने कुल 16 अंक लिए। इसमें रिंकू के भी 5 अंक शामिल हैं। रेड में मुम्बा के लिए वी अजीत कुमार ने 9 और अभिषेक सिंह ने 8 अंक लिए। बंगाल के मनिंदर सिंह को मुम्बा के डिफेंस ने 8 बार लपका। बंगाल की टीम को सीजन की 10वीं हार मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^