मुनव्वर फारुकी के कार्यक्रम रद्द कराने के लिए विहिप ने दिल्ली पुलिस को दिया धन्यवाद
27-Aug-2022 07:53 PM 2615
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (संवाददाता) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सिविक सेंटर सभागार में रविवार को तय इस्लामिक कट्टरपंथी मुनव्वर फारुकी के कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया है। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने यहां ट्विटर पर अपने बयान में दिल्ली पुलिस को मुनव्वर फारुकी के हिन्दू विरोधी कार्यक्रम को रद्द किये जाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे लोगों को प्रचार का मंच प्रदान करने की बजाए उन पर हिन्दू भावनाओं पर आघात करने और घृणा फैलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^