मुंबई अपराध शाखा कर रही है सोमैया के कथित वायरल वीडियो की जांच
20-Jul-2023 09:58 AM 8433
मुंबई 19 जुलाई (संवाददाता) मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरीट सोमैया के एक कथित वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है, वीडियो को एक मराठी समाचार चैनल ने भी प्रसारित किया है। अपराध शाखा के सूत्रों ने कहा कि शाखा 10 तकनीकी और साइबर विशेषज्ञों की मदद से वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करेगी। सूत्रों ने कहा कि अपराध शाखा उस मराठी समाचार चैनल से पूरी वीडियो क्लिप के लिए अनुरोध करेगी जिसने इसे मूल रूप से प्रसारित किया था और वीडियो की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए चैनल को एक पत्र भेजा जाएगा। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस को जांच शुरू करनी पड़ी। श्री सोमैया ने कथित वीडियो वायरल होने के बाद खुद ट्वीट कर श्री फड़नवीस से मामले की जांच करने का आग्रह किया। सभी राजनीतिक दलों ने घटना की जांच की मांग की है। 'यूनीवार्ता' ने न तो वीडियो की सत्यता का पता लगाया है और न ही वह ऐसा करने की स्थिति में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^