मुंबई, ओडिशा डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल में
29-Aug-2022 09:07 PM 5051
कोलकाता/गुवाहाटी, 29 अगस्त (संवाददाता) मुंबई सिटी एफसी और ओडिशा एफसी ने डूरंड कप 2022 में सोमवार को अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। मुंबई ने दिन के पहले मैच में राजस्थान युनाइटेड एफसी को 5-1 से पटखनी दी। ग्रेग स्टीवर्ट ने 10वें मिनट में मुंबई का खाता खोला, जिसके बाद लल्लियांजुआला छंगटे ने 18वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया और मेहताब सिंह ने 35वें मिनट में तीसरा गोल जड़कर पहले हाफ में ही मैच को राजस्थान की पकड़ से दूर कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^