मुंबई सिटी एफसी में पक्के हुए विनीत राय
24-Jun-2023 08:44 PM 8604
मुंबई, 24 जून (संवाददाता) मुंबई सिटी एफसी ने मिडफील्डर विनीत राय के साथ एक साल का आधिकारिक अनुबंध किया है। क्लब ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई ने 25 वर्षीय विनीत को जनवरी 2022 में ओडिशा एफसी से ऋण पर लिया था। मुंबई सिटी एफसी के ऐतिहासिक 2022 एएफसी चैंपियंस लीग अभियान सहित सभी प्रतियोगिताओं में विनीत कुल 14 बार क्लब के लिये मैदान पर उतरे। मुंबई सिटी ने विनीत को एक और साल के लिये ऋण पर लिया और वह 2022-23 सीज़न के लिये भी क्लब का हिस्सा रहे। उन्होंने मुंबई सिटी की रिकॉर्ड-तोड़ आईएसएल शील्ड जीत में प्रभावशाली भूमिका निभाते हुए चेन्नईयिन एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ दो शानदार गोल भी किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^