मुर्मू आज कोलकाता में , जीआरएसई के तीसरे युद्धपोत की लॉचिंग करेंगी
17-Aug-2023 01:07 PM 2528
कोलकाता 17 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंची जहां वह गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (जीआरएसई) के स्वदेश निर्मित तीसरे युद्धपोत का नामकरण और लॉचिंग करेंगी। सुश्री मुर्मू का नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने स्वागत किया। वह यहां से सीधे राजभवन पहुंची। राष्ट्रपति यहां जीआरएसई के तीसरे युद्धपोत का नामकरण और लॉचिंग करेंगी। युद्धपोत का लॉन्चिंग समारोह शहर में हुगली नदी के तट पर जीआरएसई की जहाज निर्माण केंद्र में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर युद्धपोत को नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा और सेवा में शामिल करने के लिए भारतीय नौसेना को सौंपे जाने से पहले व्यापक परीक्षणों से गुजरना होगा। पी17ए युद्धपोत का विस्थापन लगभग 6,670 टन और गति 28 समुद्री मील है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^