मुर्मू , मोदी ने इसरो को चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई
14-Jul-2023 05:08 PM 2403
नयी दिल्ली 14 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के तीसरे चन्द्र मिशन चन्द्रयान-3 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी और वैज्ञानिकों की सराहना की। श्रीमती मुर्मू ने जहां इसे अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया, वहीं श्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है और हर भारतीय के सपने और महत्वाकांक्षाओं ने ऊंची उड़ान भरी है। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, “भारत ने चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया जो अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसरो और उनकी टीम और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई!” श्रीमती मुर्मू ने कहा, “यह उन्नति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उन्नति के लिए देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।” श्री मोदी ने सफल मिशन के बाद ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊंचा उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है।” श्री मोदी ने कहा, “मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^