मुर्मू ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर इसरो टीम को दी बधाई
23-Aug-2023 08:42 PM 6027
नयी दिल्ली 23 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर बुधवार को सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश में इसे एक ‘महत्वपूर्ण अवसर’ बताया और कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। श्रीमती मुर्मु ने कहा, “ऐसे दिन होते हैं जब इतिहास रचा जाता है, आज चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने के साथ हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भूगोल के विचार को भी नया रूप दिया है, यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसी घटना जो जीवनकाल में एक बार होती है।” श्रीमती मुर्मू ने कहा, “सभी भारतीयों को गर्व है, मैं इसरो और इस मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं और उन्हें आगे और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की कामना करती हूं।” राष्ट्रपति ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि चंद्रयान की सफलता भी संपूर्ण मानव जाति के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि भारत ने कैसे मानवता की सेवा में आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ अपने समृद्ध पारंपरिक ज्ञान आधार का उपयोग किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^