मुर्मु कल से छत्तीसगढ़ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी
24-Oct-2024 08:35 PM 7814
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार से छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को एम्स, रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन, वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी और नया रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करेंगी। श्रीमती मुर्मु 26 अक्टूबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनिवर्सिटी ऑफ़ छत्तीसगढ़ के तीसरे दीक्षांत समारोह की भी शोभा बढ़ाएंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^