मुर्मु कल तेलंगाना के दौरे पर जायेंगी
27-Sep-2024 08:36 PM 6943
नयी दिल्ली 27 सितम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को एक दिन की यात्रा पर तेलंगाना जायेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति एक दिन के प्रवास के दौरान हैदराबाद में नालसार विधि विश्वविद्यालय के 21 वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वह राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद में भारतीय कला महोत्सव 2024 का भी उद्घाटन करेंगी। आठ दिन तक चलने वाले कला महोत्सव में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की कला, संस्कृति, शिल्प और पाकशाला विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^