म्यांमार में बस- कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
28-Jan-2023 01:51 PM 3603
यांगून, 28 जनवरी (संवाददाता) म्यांमार में एक बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक यातायात पुलिसकर्मी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसा मोन स्टेट के ये टाउनशिप में शुक्रवार शाम स्थानीय समायनुसार करीब 06:40 बजे हुआ। हादसे में मारे गये सभी पांच लोग कार में सवार थे जबकि बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बस को केवल मामूली क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे के दौरान वे सभी तनिंथयी क्षेत्र के येब्यू टाउनशिप से लौट रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^