म्यांमार में भूस्खलन, 12 की मौत
01-Mar-2022 09:46 PM 7748
नेपिडॉ, 01 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) उत्तरी म्यांमार के काचिन प्रांत में एक जेड खदान में सोमवार देर रात भूस्खलन होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “कल रात एक भूस्खलन हुआ। जेड खदान में काम करने वाले लगभग 40 लोग मलबे में दबे हुए हैं और आज सुबह 12 शवों को निकाला गया है बचाव अभियान अभी जारी है।” एक स्थानीय निवासी ने कहा, काचिन प्रांत के हपाकंत क्षेत्र में मत लिन चाउंग गांव में इस पुराने जेड खदान में और भी लोगों के दबे रहने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^