म्यांमार सड़क हादसे में चार की मौत, छह घायल
24-Nov-2023 04:32 PM 6247
यांगून, 24 नवंबर (संवाददाता) मध्य म्यांमार के मांडले में एक ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और अन्य छह घायल हो गये। स्थानीय बचाव समूह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बचाव संगठन के सचिव यू आंग थू ने शिन्हुआ को बताया कि दोनों वाहनों के बीच दुर्घटना आज सुबह मांडले-प्यिन ऊ ल्विन मार्ग पर हुयी। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण वह सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया और उसके बाद खाई में गिर गया। ट्रक में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक अन्य को बाद में मृत घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीन पुरुष और तीन महिलायें भी घायल हुई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^