न नाराजगी, न कोई निजी महत्वाकांक्षा, सिर्फ भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुट लड़ाई में रुचि : नीतीश
25-Dec-2023 10:10 PM 2261
पटना, 25 दिसंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी नाराजगी के बारे में मीडिया में चल रही सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके नाराज होने की कोई बात ही नहीं है क्योंकि उनकी रुचि केवल 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्ष की एकजुट लड़ाई सुनिश्चित करने में है। श्री कुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं क्योंकि उनकी एकमात्र इच्छा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुट लड़ाई सुनिश्चित करना है । उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^