नाबालिग गर्भवती से दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी को उम्रकैद
20-Oct-2022 11:07 PM 1747
बुलन्दशहर, 20 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के जनपद बुलन्दशहर में बाल अपराध से जुड़ी विशेष अदालत ने एक नाबालिग गर्भवती किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक भरत शर्मा ने गुरुवार को बताया कि कस्बा नरोरा निवासी टीकम प्रजापति पुत्र राधेश्याम प्रजापति पर वर्ष 2021 में थाना नरौरा क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। इसके सम्बंध में उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^