नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमलों में इस सप्ताह 52 लोगों की मौत
05-Apr-2025 09:22 PM 9007
अबुजा, 05 अप्रैल (संवाददाता) मध्य नाइजीरिया में संदिग्ध बंदूकधारियों ने इस सप्ताह के दौरान कम से कम 52 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार रात से हुए हमलों ने प्लेट्यू राज्य के बोक्कोस स्थानीय सरकार क्षेत्र में समुदायों में दहशत पैदा कर दी है। बोक्कोस सांस्कृतिक विकास परिषद वैनगार्ड के प्रमुख फार्मासुम फुडांग ने राज्य की राजधानी जोस में संवाददाताओं को बताया कि हमलावरों ने स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और घरों में आग लगा दी। हमलों में कई लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^