नाइजीरिया में हिंसक झड़प, 16 लोगों की मौत
25-Dec-2023 09:23 AM 8015
अबुजा, 25 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर मध्य नाइजीरिया के मुशू गांव में चरवाहों और किसानों के बीच हुई झड़प में लगभग सोलह लोग मारे गए। यह जानकारी सिन्हुआ ने सोमवार को मीडिया के हवाले से दी। नाइजीरियाई सेना के एक अधिकारी के हवाले से एएफपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमला शनिवार की आधी रात को हुआ और रक्तपात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में स्थिति को और ज्यादा बिगड़ने से रोकने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, जहां जातीय और धार्मिक संघर्ष सामान्य बात हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^