नारी शक्ति वंदन बिल से सशक्त महिला सशक्त देश के सपने होंगे साकार -जोशी
19-Sep-2023 10:40 PM 2003
जयपुर, 19 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने आज केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण ’’नारी शक्ति वंदन’’ बिल का स्वागत करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया हैं। इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा से ही देश के विकास में महिला शक्ति को आगे लाने का प्रयास किया है और इसी कड़ी में महिला आरक्षण बिल लागू होने पर लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा, जिससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदार बढ़ेगी, महिलाओं की शक्ति बढेगी, साथ ही उनमें आत्मविश्वास भी जागृत होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^