नासा के अंतरिक्ष यात्री रुबियो ने आईएसएस पर सबसे अधिक समय बिताने का बनाया कीर्तिमान
13-Sep-2023 12:19 PM 2570
लॉस एंजिल्स, 13 सितंबर (संवाददाता) अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्रा फ्रैंक रुबियो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सबसे लंबी यात्रा का कीर्तिमान स्थापित किया है। एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रुबियो ने सोमवार को अतंरिक्ष में लगातार 355 दिन बिताए गये एकल अंतरिक्ष उड़ान रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिसे नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई ने 30 मार्च, 2022 को बनाया था। नासा ने कहा कि रुबियो 27 सितंबर को अंतिरक्षि में 371 दिन बिताने के बाद वापस पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि सितंबर 2022 में आईएसएस पर जाने के बाद से रुबियो ने रोबोटिक्स, अंतरिक्ष भौतिकी और जीव विज्ञान से जुड़े कई प्रयोगों पर काम किया है और उन्होंने तीन स्पेसवॉक में भाग लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^