नासिक में पेंट कंपनी में लगी आग
06-Nov-2023 09:21 AM 4577
नासिक, 5 नवंबर (संवाददाता) नासिक-पुणे राजमार्ग पर शिंदे गांव के एमआईडीसी क्षेत्र में रविवार को एक पेंट निर्माण कंपनी में भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि आग तिरूपति पेंट बनाने वाली कंपनी में लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नासिक रोड से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, जो फैक्ट्री में रखे ऑयल पेंट और रसायनों के कारण तेजी से फैल गई। हालाँकि, कथित तौर पर कोई घायल नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^