नाटो का रूस के प्रति आक्रामक इरादा नहीं : ब्लिंकन
01-Dec-2021 11:29 PM 5799
वाशिंगटन 01 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बुधवार को कहा कि रूसी सीमाओं के आसपास सैन्य बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के मामले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन(नाटो) का रूस के प्रति कोई आक्रामक इरादा नहीं है। श्री ब्लिंकन ने नाटो के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नाटो अपने आप में एक रक्षात्मक गठबंधन है। रूस के लिए खतरा नहीं है। रूस के प्रति हमारी आक्रामक मंशा नहीं है। गठबंधन के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास प्रभावी उपाय है और इसी दृष्टिकोण से हम हर कदम उठाते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^