नायब सैनी ने की विप्लव कुमार देव से मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर मंथन
22-Dec-2023 08:27 PM 3895
चंडीगढ़, 22 दिसम्बर(संवाददाता) हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी विप्लब कुमार देव से शुक्रवार को मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। श्री सैनी और श्री देव ने राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने श्री देव को बताया कि किस तरह यात्रा गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है और योजनाओं का लाभ दिला रही है। दोनों नेताओं ने पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर भी बातचीत की। श्री सैनी ने इस दौरान श्री देव को जानकारी दी कि तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद प्रदेश संगठन अब राज्य में लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^