नायडू गिरफ्तारी मामला: विस में द्रमुक सदस्यों ने किया हंगामा
21-Sep-2023 04:01 PM 3855
विजयवाड़ा 21 सितंबर (संवाददाता) आंध्र प्रदेश विधानसभा में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) विधायकों ने मानसून सत्र के शुरुआती दिन गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। तेदेपा सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर विस अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और श्री नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। श्री नायडू करोड़ रुपये के आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) घोटाले में कारागार में बंद हैं। तेदेपा सदस्यों ने विस अध्यक्ष तम्मिनेनी सीताराम से श्री नायडू की गिरफ्तारी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। तेदेपा सदस्य इस मांग को लेकर विस अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और श्री सीताराम की ओर कागज फेंके। सदन में कुछ समय तक हंगामा होते रहा। तेदेपा सदस्यों में पार्टी प्रमुख नायडू के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी विधायक सह अभिनेता एन. बालकृष्ण ने मुंछों पर ताव फेरे सत्ताधारी वाई.एस.आर.सी.पी. विधायकों को चुनौती दी, जिससे सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^