नायडू ने राजग के विधायकों, एमएलसी को दी हिदायत
23-Jul-2024 12:15 AM 8658
विजयवाड़ा, 22 जुलाई (संवाददाता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) को एक रोडमैप दिया और कहा कि अपराध करने की कोशिश की, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद श्री नायडू ने विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और सभी मंत्री शामिल हुए। बैठक में श्री नायडू ने मुख्य रूप से विधानसभा और विधान परिषद में विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा, उसके बाद आए नतीजों, राजग सरकार द्वारा लिए गए फैसलों, दोनों सदनों के सदस्यों की कार्यशैली और उनकी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^