नड्डा करेंगे भाजपा के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन
20-Mar-2023 08:25 PM 3925
भोपाल, 20 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का 26 मार्च को भोपाल आगमन होगा। श्री नड्डा यहां पंडित दीनदयाल परिसर में प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन के पश्चात वे लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों के अलावा शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी और जिला पदाधिकारी तथा मंडल पदाधिकारी शामिल रहेंगे। श्री नड्डा शाम को प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^