नड्डा के जयपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
16-Jul-2023 02:06 PM 9161
जयपुर 16 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आज दोपहर जयपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। श्री नड्डा के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उप नेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां ने उनका स्वागत किया। श्री नड्डा विभिन्न मुद्दों को लेकर रविवार से शुरू होने वाले भाजपा के "नहीं सहेगा राजस्थान" आंदोलन की शुरुआत करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^