नड्डा ने बारिश से हुए नुकसान से संबंधित हालात का लिया जायजा
10-Jul-2023 05:34 PM 8951
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल से चर्चा करके प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से संबंधित हालात का जायजा लिया। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात और लोगों की परेशानी को देखते हुए श्री नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने सूचना एवं सहायता के लिए 9317221289 और 8580616570 मोबाइल फोन नंबर भी जारी किये हैं, जिस पर संपर्क किया जा सकता है। भाजपा ने लोगों से मदद के लिये जारी किए नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया है। साथ ही, सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को भी इस नंबरों पर संपर्क करने के आदेश जारी किए ताकि लोगों को अविलंब मदद पहुंचाने के लिए मदद की जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^