नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा की सीट से इस्तीफा दिया
04-Mar-2024 10:33 PM 8702
नयी दिल्ली 04 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात से उच्च सदन के लिए दोबारा चुने जाने पर अपनी पुरानी सीट से इस्तीफा दे दिया है। श्री नड्डा ने सोमवार को सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा जिसे स्वीकार कर लिया गया। श्री नड्डा का हिमाचल प्रदेश की सीट पर कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा था, लेकिन उन्होंने आज ही इस सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता को गत 20 फरवरी को गुजरात से उच्च सदन के लिए चुना गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^