नड्डा सोमवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को करेंगे संबोधित
21-Jan-2023 09:28 PM 8400
जयपुर, 21 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश पदाधिकारी ए्वं प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन राजधानी जयपुर में 22 और 23 जनवरी को होगा, जिसमें सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा के अनुसार श्री नड्डा का जयपुर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत करने का कार्यक्रम हैं और वह शाम को प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। रविवार को प्रदेश पदाधिकारी बैठक का भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजन होगा, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर आदि संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^