नदियों व जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण को प्रभावी प्रयास किये जाएं : धामी
05-Jun-2024 10:42 PM 7250
देहरादून, 05 जून (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण और पौधारोपण अभियान, 2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण और जल संचय की दिशा में तेजी से कार्य किये जाए। नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके लिये सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि 10 से 16 जून तक प्रदेशभर में जल उत्सव सप्ताह व्यापक स्तर पर मनाया जाय। श्री धामी ने यह निर्देश बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक आधार पर जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए तेजी से कार्य किये जाए। इसके लिए यूकॉस्ट, यूसर्क एवं जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कार्य करने वाली अन्य संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता बहुत अहम होती है। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में कार्य करने वालों के साथ ही इस दिशा में जन भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^